Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज श्री दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रावस्ती की गरिमामयी उपस्थिति में नागरिक...

श्री दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रावस्ती की गरिमामयी उपस्थिति में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन भिनगा, श्रावस्ती।

0
5

श्री दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रावस्ती के मुख्य आतिथ्य में कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आयोजित 20 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन एवं कुटीर उद्योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन समारोह कृषि विज्ञान केंद्र, सिरसिया में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी भैंसाईनाका के कार्यक्षेत्र के 15 ग्रामीणों को सोलर टेक्नीशियन तथा सीमा चौकी गुज्जरगौरी के कार्यक्षेत्र की 15 ग्रामीण महिलाओं को कुटीर उद्योग का 20 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को तकनीकी एवं स्वरोजगार संबंधी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करना है।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री दद्दन मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण से ग्रामीणों को सौर ऊर्जा से संबंधित तकनीकी कार्यों में दक्षता प्राप्त होगी, वहीं कुटीर उद्योग प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा।
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा सुरक्षा बल एवं स्थानीय नागरिकों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास एवं सौहार्द को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सतपाल, श्री उदय प्रताप त्रिपाठी (जनप्रतिनिधि), उप कमांडेंट श्री गोबर्धन पुजारी, श्री अमित (ब्लॉक प्रमुख, सिरसिया), श्री संजय श्रीवास्तव (प्रेरणा फाउंडेशन), अन्य अतिथिगण, प्रशिक्षणार्थी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान उपस्थित रहे।
सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › *माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वार गुमडी घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* › थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat