BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में झोलाछाप डॉक्टर ने भैंस को लगाया गलत इंजेक्शन:किसान ने 25...

श्रावस्ती में झोलाछाप डॉक्टर ने भैंस को लगाया गलत इंजेक्शन:किसान ने 25 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग की

0
30


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर पर पशु इलाज में लापरवाही और पैसे ठगने का आरोप लगा है। नौशहरा चिचड़ी के स्वामी दयाल ने इकौना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने डायट स्कूल इकौना देहात, मझौवा रोड निवासी निरंजन दुबे पर कार्रवाई की मांग की है। स्वामी दयाल का आरोप है कि उन्होंने अपनी करीब एक लाख रुपये की कोयलारी भैंस के इलाज के लिए निरंजन दुबे को पशु डॉक्टर समझकर बुलाया था। निरंजन ने भैंस को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और शरीर में इन्फेक्शन फैल गया। स्वामी दयाल ने बताया कि निरंजन दुबे ने पहले उनके पड़ोसी की भैंस का इलाज किया था। इसी वजह से उन्होंने उसे पशु डॉक्टर मानकर अपनी भैंस का इलाज करवाया। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के नाम पर उससे 25 हजार रुपये भी लिए गए, लेकिन भैंस की हालत सुधरने की बजाय और खराब हो गई। पीड़ित के मुताबिक, बाद में पता चला कि निरंजन दुबे कोई रजिस्टर्ड पशु डॉक्टर नहीं है। आरोप है कि वह इलाके में पशुओं की दवाएं और इंजेक्शन बेचता है, इसलिए ग्रामीण उसे डॉक्टर समझ लेते हैं। स्वामी दयाल का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी पशुपालन पर टिकी है। अगर भैंस की मौत हो जाती है, तो उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कथित झोलाछाप पशु डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और अपनी भैंस के नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस संबंध में इकौना थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here