BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश कटी तिराहा पर एक साल से खड़ा बिजली खंभा:बलरामपुर में लाइट न...

कटी तिराहा पर एक साल से खड़ा बिजली खंभा:बलरामपुर में लाइट न लगने से अंधेरा, ग्रामीणों और दुकानदारों में नाराजगी

0
10


बेलवा बिनोहनी ग्राम पंचायत के कटी तिराहा पर एक साल पहले बिजली का खंभा लगाया गया था। लेकिन, उस पर अब तक लाइट नहीं लगाई गई है। इसके कारण शाम होते ही पूरा तिराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों में नाराजगी है। मनीष तिवारी, दिनेश यादव और डब्लू नाउ जैसे ग्रामीणों और दुकानदारों ने बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि खंभा लगा होने के बावजूद रोशनी की कमी बनी हुई है। कटी तिराहा एक अहम जगह है जहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शाम और रात के समय रोशनी न होने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दुकानदार मनीष तिवारी ने बताया कि यहां कई बार चोरी की घटनाएं भी हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खंभा लगाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट या बिजली कनेक्शन की व्यवस्था होगी। हालांकि, लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत के अधिकारियों से जल्द से जल्द कटी तिराहा पर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here