BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला, 5 घरों के उपकरण खाक:कटहापुर गांव में...

बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला, 5 घरों के उपकरण खाक:कटहापुर गांव में 10 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, जल्द बहाल होगी आपूर्ति

0
2


सदर ब्लॉक के कटहापुर गांव में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल करते समय एलटी लाइन में अचानक हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे पांच घरों के पंखे, कूलर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में तेज कड़क के साथ बिजली के खंभे पर आकाशीय बिजली गिरी थी। इससे ट्रांसफार्मर खराब हो गया और पूरे गांव की बिजली ठप हो गई। सुबह जब बिजली विभाग ने आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की, तो घरों की वायरिंग में अचानक तेज करंट आ गया। शार्ट सर्किट के कारण उपकरणों से तेज धमाके होने लगे और धुआं निकलने लगा। गांव में लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तुरंत गाऊंखोर बिजली उपकेंद्र से संपर्क कर बिजली कटवाई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गाऊंखोर उपकेंद्र के अवर अभियंता राम जगत ने बताया कि आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर पूरी तरह खराब हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर और जले तारों को बदलकर गांव की बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here