BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बढ़ैपुरवा में 6 महीने से नालियां जाम, घरों-दुकानों में भर:सड़कों पर चलना...

बढ़ैपुरवा में 6 महीने से नालियां जाम, घरों-दुकानों में भर:सड़कों पर चलना मुश्किल, ग्रामीणों की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं

0
12


उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल विकासखंड के बढ़ैपुरवा गांव में हालात खराब हैं। यहां की नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे पानी निकलने की समस्या से लोग परेशान हैं। गांववालों का कहना है कि पिछले 6 महीने से गांव में कोई सफाई कर्मी नहीं आया है। नालियां जाम होने के कारण लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। इससे सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। मानवरी, सुब्हान, झाकरी, शेष और विनोद जैसे कई गांववालों ने बताया कि उन्होंने कभी सफाई कर्मी को गांव में नहीं देखा। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले 3 महीने से सफाई कर्मी गांव में नहीं आया। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर वे कहते हैं कि वे सफाई कर्मी को नहीं जानते। गांववालों ने कई बार ब्लॉक स्तर पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेश सरकार हर ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों को रखती है और उन्हें सैलरी भी देती है। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी ब्लॉक अधिकारियों से मिलकर सिर्फ कागजों में सैलरी ले लेते हैं, लेकिन काम नहीं करते। ग्राम सचिव से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही सफाई कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here