BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:ढोल-मजीरों और फूलमालाओं से जगह-जगह स्वागत, बोले-...

महाराजगंज पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:ढोल-मजीरों और फूलमालाओं से जगह-जगह स्वागत, बोले- आने वाला समय कांग्रेस का

0
0


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त का बुधवार को महाराजगंज जनपद में जोरदार स्वागत किया गया। सिद्धार्थनगर से गोरखपुर जाते समय जिले में पहुंचे दत्त के स्वागत के लिए सिकड़ा माता स्थान, धानी बाजार और धानी ढाला फरेंदा पर कार्यकर्ता जुटे। जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-मजीरे बजाकर, फूल-मालाएं और बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। सिकड़ा माता स्थान से धानी ढाला तक स्वागत अभिषेक दत्त के जिले में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। सिकड़ा माता स्थान, धानी बाजार और धानी ढाला फरेंदा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ढोल-मजीरों के बीच फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर राष्ट्रीय सचिव का अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव के सामने संगठन की एकजुटता और सक्रियता का प्रदर्शन किया। बोले- आने वाला समय कांग्रेस का है स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अभिषेक दत्त ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने महाराजगंज में जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी संगठन की मजबूती की सराहना की। दत्त ने कहा कि कांग्रेस जिले में भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से मुकाबला कर रही है। जल्द होगा बड़ा कार्यक्रम, बनेगी चुनावी रणनीति राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आने वाले दिनों में वह जल्द ही महाराजगंज में एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। इसमें जिले के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश पाल, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, वरिष्ठ नेता शरदेंदु पांडे और सदा मोहन उपाध्याय मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, रामनारायण प्रसाद, विधि नारायण वर्मा, मोहम्मद गनी खान, हनुमान कनौजिया, शंकर वर्मा, दीपक सिंह, फेर तिवारी, सभासद गोरख प्रसाद और कमलेश पासवान समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। नारों के बीच जताया कार्यकर्ताओं का आभार राम ललित मौर्य, सुदामा प्रसाद, राम रतन प्रजापति, ध्यानचंद साहनी, आनंद सिंह, प्रदीप सिंह, जावेद अहमद, तेज प्रताप सिंह, युनुस अंसारी, आलोक यादव, सोमई यादव, जलालुद्दीन अंसारी, राजेश मौर्य, यंत्री प्रसाद मौर्य, अमरमणि पासवान, लालू प्रसाद यादव, सत्रोहन चौहान, धर्म सिंह चौहान, प्रधान राहुल सिंह, बाबूराम लोधी, बबलू शर्मा, रामराज पासवान, अनिल कुमार, बाबूराम मौर्य और बैतुल्लाह खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिषेक दत्त ने जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिए आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here