BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश कपौवा छितौनी गांव में दिखा तेंदुआ:वन विभाग ने पगचिह्न मिलने के बाद...

कपौवा छितौनी गांव में दिखा तेंदुआ:वन विभाग ने पगचिह्न मिलने के बाद पिंजरा लगाने की तैयारी की, ग्रामीणों में दहशत

0
5


हरैया सतघरवा के ललिया थाना क्षेत्र में रामनगर, छितौनी और कपौवा गांवों में तेंदुए की लगातार गतिविधियों के बाद वन विभाग की टीम ने इलाके का दौरा किया। बनकटवा रेंज की टीम ने गांवों के आसपास मिले तेंदुए के पगचिह्नों की जांच की और उसके आने-जाने वाले रास्तों को पहचाना। तेंदुए को पकड़ने के लिए इन जगहों पर पिंजरा लगाने की योजना बनाई गई है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्रोहन लाल ने बताया कि रामनगर गांव के पास एक पिंजरा लगाया जा चुका है। अन्य चिह्नित गांवों के पास भी तेंदुए की गतिविधि देखकर जल्द पिंजरे लगाए जाएंगे। तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के लिए उसमें रोज बकरा बांधा जा रहा है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में लगातार गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीण उसके करीब न जाएं और न ही उसे भगाने या पकड़ने की कोशिश करें। उन्हें तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना देने को कहा गया है, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here