BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण:जनप्रतिनिधियों ने अटल चौक...

उतरौला में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण:जनप्रतिनिधियों ने अटल चौक पर किया, विकास-सुशासन पर जोर

0
4


बलरामपुर नगरपालिका परिषद ने उतरौला के अटल चौक पर भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की है। जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से इस प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम और उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वाजपेयी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताया। वक्ताओं ने कहा कि वाजपेयी ने राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखते हुए विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा और कार्यशैली आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, राधेश्याम वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, अंकुर गुप्त, महेंद्र सिंह, सतीश गुप्ता, प्रहलाद सोनी, आयुष जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here