BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश नवाबगंज में किराने की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी:पीछे का दरवाजा...

नवाबगंज में किराने की दुकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी:पीछे का दरवाजा काटकर वारदात, पुलिस जांच में जुटी

0
3


बहराइच के नवाबगंज कस्बे में एक किराने की दुकान से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए नगद चुरा लिए। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा काटकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर सेमरा गांव के राजेश वर्मा की दुकान पर हुई। उनकी दुकान बक्शी गांव रोड पर स्थित है। राजेश वर्मा ने बताया कि पिछली रात वह दुकान बंद करके महाजन को देने के लिए डेढ़ लाख रुपए गल्ले में रखकर अपने गांव चले गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने आए और अंदर गए, तो देखा कि पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने गल्ला चेक किया तो उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए गायब मिले। राजेश वर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस चोरी के मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here