BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज के गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा:खुली नालियों में पानी जमा,...

बृजमनगंज के गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा:खुली नालियों में पानी जमा, वायरल फीवर के मरीज बढ़े; दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा

0
4


बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम सभाओं बंजरहा सोनबरसा और नैनसर में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। गांवों में जगह-जगह खुली और टूटी नालियों के कारण पानी जमा हो रहा है। इस गंदे पानी से मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती और पानी निकलने की सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से समस्या और गंभीर हो गई है। कई जगहों पर पानी जमा होने से गंदगी और बदबू फैल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मच्छरों से बचाव के लिए अब तक दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। मच्छरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन से सफाई अभियान चलाने, पानी जमा होने वाली जगहों पर दवा का छिड़काव करने और टूटी नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है। अर्जुन यादव, अनुज वर्मा, रुद्र मिश्रा, आनंद कुमार, त्रिलोकी यादव, विक्की वर्मा, विनोद मौर्य, अनिल पटवा, शिवपूजन, अर्जुन प्रसाद, रामनगर अमित कुमार, सुदर्शन चौरसिया और राजेंद्र वर्मा समेत कई ग्रामीणों ने इस पर गुस्सा जताया है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान सिराजुल हक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांव में मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here