BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश अमरूवा टोला में बारिश में सड़क पर पानी जमा:नाली न होने से...

अमरूवा टोला में बारिश में सड़क पर पानी जमा:नाली न होने से हर साल बिगड़ती है स्थिति, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की

0
1


सदर ब्लॉक के बागापार ग्राम पंचायत के अमरूवा टोला में बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। नाली न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। टोले का पुराना खड़ंजा भी जगह-जगह से टूट गया है। सड़क पर बने गड्ढों और फैले कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे रास्ते पर फिसलन हो जाती है और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने से हर बारिश में यही हालत हो जाती है। उन्हें हर साल इस समस्या से जूझना पड़ता है। काशी प्रसाद, उमेश मिश्रा, ओमप्रकाश यादव, नाजिम, मिलन और अखिलेश कुमार संदीप जैसे ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पक्की नाली बनने और टूटे खड़ंजे की मरम्मत होने से जलभराव की समस्या दूर हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here