BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश SSB ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक:लखीमपुर खीरी के...

SSB ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक:लखीमपुर खीरी के बर्दिया में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ

0
6


लखीमपुर खीरी में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी बर्दिया ने एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। यह कार्यक्रम सिविलियन विद्यालय, बर्दिया में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर हुआ। इसमें सोमवीर सिंह, त्रिलोक सिंह और कई अन्य SSB जवान शामिल थे। विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। SSB जवानों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों को अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। जवानों ने अपील की कि वे खुद भी नशे से बचें और समाज में जागरूकता फैलाने में मदद करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने SSB के इस अभियान की तारीफ की। सीमा सुरक्षा बल के जवान पहले भी ऐसे कई सार्वजनिक अभियान चला चुके हैं। इनमें ग्रामीणों और बच्चों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here