BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में नाबालिग प्रेमिका को दुबारा उठा ले गया प्रेमी:मेडिकल जांच के...

श्रावस्ती में नाबालिग प्रेमिका को दुबारा उठा ले गया प्रेमी:मेडिकल जांच के लिए परिजन ले जा रहे थे, पुलिस ने फिर से सकुशल बरामद किया

0
0


श्रावस्ती में किशोरी को उसका प्रेमी दिनदहाड़े जबरन बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को मेडिकल जांच और कोर्ट की प्रक्रिया के लिए भिनगा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान लालपुर चौराहे के पास सूरज वर्मा और उसके साथ आए 3-4 लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले गए। किशोरी की मां ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की मां ने बताया कि 2 सितंबर को गांव का सूरज वर्मा पुत्र सुग्रीव, उनकी 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आगे बताया कि 3 सितंबर को पुलिस ने सूरज वर्मा के खिलाफ अपहरण और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी की तलाश की जा रही थी। यह पूरा मामला गिलौला थाना क्षेत्र का है। भिनगा ले जाते समय जबरन बाइक पर बैठाने का आरोप किशोरी की मां ने बताया कि थाने से उन्हें 5 सितंबर को किशोरी को भिनगा ले जाने की जानकारी दी गई थी। वहां उसकी मेडिकल जांच और कोर्ट से जुड़ी प्रक्रिया होनी थी। परिजन किशोरी को लेकर लालपुर चौराहे के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान सूरज वर्मा और 3-4 अन्य लोग वहां पहुंचे और किशोरी को जबरन उठाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद सभी उसे लेकर चले गए। सुरक्षा व्यवस्था पर परिजनों ने उठाए सवाल परिजनों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि किशोरी एक कानूनी प्रक्रिया से गुजर रही थी, ऐसे में उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी, खासकर महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी होनी चाहिए थी। परिजनों का आरोप है कि मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। परिजनों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी किशोरी को दोबारा अपने साथ ले गए। मामले में पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इकौना सीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोरी को दुबारा बरामद कर सुरक्षित वन स्टॉप सेंटर भिनगा भेज दिया है। फरार मुख्य आरोपी सूरज वर्मा की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here