
लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे झुकिया के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर यातायात रुक गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अच्छी बात यह रही कि पेड़ गिरने से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी मिलने पर पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। जब तक पेड़ हटाया नहीं गया, तब तक वाहन चालकों और राहगीरों को जाम के कारण काफी परेशानी हुई।






































