
गायघाट स्थित मोहनगिरी बाबा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण, राधा जी और यशोदा मैया की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और आरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारा और प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम के आयोजकों में अंकित वर्मा, अमित वर्मा, श्रवण साहू, शैलेश श्रीवास्तव और शिवम गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।






































