BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग बहराइच में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत,...

बहराइच में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान लखनऊ में तोड़ा दम

0
1

बहराइच: हरदी थाना क्षेत्र के बीरशाहपुर निवासी 27 वर्षीय अम्बरीश द्विवेदी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त की रात अम्बरीश मोटरसाइकिल से लखीमपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान रेसुआ थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अम्बरीश गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अम्बरीश को इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

Also Read: UP में मौसम का बदला मिजाज, बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

परिजन उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उपचार के दौरान अम्बरीश ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है बुधवार को परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।

हादसे के बाद परिवार में गहरा दुख है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।एक दर्दनाक हादसे ने परिवार का सहारा छीन लिया, वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश अब पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं