BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फर्जी फाइनेंसर बन राहगीरों से बाइक छीनने वाले 2 गिरफ्तार:धमकाकर वसूली करते...

फर्जी फाइनेंसर बन राहगीरों से बाइक छीनने वाले 2 गिरफ्तार:धमकाकर वसूली करते थे, 3 बाइक और कार बरामद; 2 अन्य आरोपियों की तलाश

0
8

बस्ती में फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों से जबरन वाहन छीनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। नहर पुलिया के पास से पकड़े गए आरोपी अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श सिंह (23) और शशांक पाण्डेय (21) के रूप में हुई है। आदर्श सिंह गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हथिनाग का रहने वाला है, जबकि शशांक पाण्डेय बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया का निवासी है। दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे रेहरवा-टिनिच मार्ग पर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उस समय वे स्विफ्ट कार संख्या UP51 BU 5308 के साथ मौजूद थे। पैसे नहीं देने पर वाहन छीनने का आरोप पुलिस के मुताबिक, आरोपी राहगीरों को रोककर उनसे पहले पैसे मांगते थे। रकम नहीं देने पर वाहन मालिकों को जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की धमकी देकर उनकी गाड़ियां जबरन छीन लेते थे। पुलिस का कहना है कि बाद में वाहन छोड़ने के बदले वाहन मालिकों से रकम मांगी जाती थी। इस संबंध में कप्तानगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 3 बाइक बरामद, दो साथियों के नाम सामने आए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें होंडा एक्सट्रीम संख्या UP58 AJ 7456, बजाज पल्सर संख्या BR55 D 5814 और प्लैटिना संख्या UP51 BL 4244 शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल भारद्वाज और अमन सिंह भी गिरोह में शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अभिषेक यादव की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल वारदातों में किया जाता था। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और वाहन छीनने की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज या नोटिस के वाहन छीनने या पैसे मांगने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।