BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मिहींपुरवा में विहिप स्थापना दिवस पर हिंदुत्व की हुंकार:केंद्रीय नेतृत्व ने कहा-...

मिहींपुरवा में विहिप स्थापना दिवस पर हिंदुत्व की हुंकार:केंद्रीय नेतृत्व ने कहा- सेवा, सुरक्षा, संस्कार ही हमारा ध्येय

0
1


मिहींपुरवा मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें संगठन के केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख एवं केंद्रीय सह मंत्री सपन मुखर्जी थे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड राधेश्याम द्विवेदी और प्रांत सेवा प्रमुख अवध प्रांत धर्मेंद्र सिंह गौर भी मंच पर मौजूद थे। अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद तरुण सिंह, विभाग मंत्री अजय जी और जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अजीत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मनोज कुमार गौतम और जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल कृष्णा पाण्डेय ने किया। मंच से मुख्य अतिथि सपन मुखर्जी ने विश्व हिंदू परिषद के 63 वर्षों के इतिहास पर बात की। उन्होंने कहा कि परिषद ने धर्मांतरण रोकने, गौ रक्षा, मंदिरों की मुक्ति, सेवा बस्ती में सेवा कार्य और हिंदू समाज को संगठित करने का बेमिसाल काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ के मूल मंत्र के साथ संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने कहा कि आज हिंदू समाज को तोड़ने की साजिशें हो रही हैं। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ही एकमात्र ऐसी शक्ति है जो समाज को एक सूत्र में बांध सकती है। प्रांत सेवा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह गौर ने सेवा कार्यों की पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मिहींपुरवा चंद्रिका वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष बलहा नीरज श्रीवास्तव, प्रखंड संयोजक मिहींपुरवा राम सिंह, कृष्णा बजरंगी, दीपक विश्वकर्मा, अनिल कुमार, राजू कुमार सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने हिंदुत्व की रक्षा और संगठन विस्तार का संकल्प लिया। आखिर में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार जताया।