BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर की मौत:भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा...

बस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर की मौत:भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा गांव के पास हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

0
4

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 16 साल के एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में इलाज चल रहा है। बरगदवा निवासी शिवम अग्रहरी (16) अपने दोस्त सत्यम जायसवाल (पुत्र विनोद कुमार, असुरैना निवासी) के साथ एक बाइक से बरगदवा से भानपुर जा रहे थे। खैरा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक चिरैयाडांड़ निवासी जयप्रकाश (पुत्र परमेश्वर यादव) चला रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यम जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। शिवम अग्रहरी और जयप्रकाश का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे वाली बाइकों की जांच की। सत्यम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। सत्यम की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजन सदमे में हैं। सत्यम दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम आलोक है। सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।