बस्ती के गौर में रामदास उदय प्रताप इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा में जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर की सीनियर बालक वर्ग की टीम विजेता बनी। फाइनल में गौर की टीम का मुकाबला जनता इंटर कॉलेज भादी मंझरिया से हुआ। इस मैच में गौर की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम के कप्तान बिलाल के खेल की प्रबंधक उषा देवी ने तारीफ की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में विजेता टीम और कप्तान को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने टीम के व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार राय और अखिलेश कुमार वर्मा के प्रयासों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और बच्चों की मेहनत से विद्यालय शिक्षा के साथ खेल में भी आगे रहा है। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए खुशी की बात है। कार्यक्रम को पवन कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार सिंघल, पवन कुमार, पवन प्रकाश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार वरुण, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, उड़ीसा अहमद खान, अमरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप मणि त्रिपाठी, कपिल मुनि त्रिपाठी और अभय उपाध्याय ने संबोधित किया। इस मौके पर लालजी पांडे, सूर्य प्रकाश यादव, अनुराग कृष्ण यादव, जितेंद्र कुमार, इंद्रमणि चौधरी, अशोक कुमार मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, निवेदिता पांडे, दुर्गा प्रसाद दुबे, शिवपूजन, संतोष शुक्ला, तिलकराम वर्मा और दिनेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिली इस जीत से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल था और विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया गया।



























