BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश थानेदार सुसाइड केस, ब्लैकमेलर प्रियंका को हिंदू संगठन का साथ:डॉक्टर से कार्यकर्ता...

थानेदार सुसाइड केस, ब्लैकमेलर प्रियंका को हिंदू संगठन का साथ:डॉक्टर से कार्यकर्ता ने 20 हजार, आरोपी महिला ने ऐंठे थे 4 लाख रुपये

0
7

बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के एसओ सूर्य प्रकाश सिंह सुसाइड केस में ब्लैकमेलर प्रियंका चौधरी और तीन अन्य की गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि ब्लैकमेलर प्रियंका चौधरी को एक हिंदूवादी संगठन का साथ मिला हुआ था। प्रियंका ने थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट डॉक्टर को ब्लैकमेल कर उससे 4 लाख रुपए वसूले थे। इसी हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक कार्यकर्ता, जो खुद को मीडियाकर्मी बताता है, उसने भी उस व्यक्ति को डराकर 20 हजार रुपए की वसूली की थी। प्रियंका ने अपने प्रेमी जमदाशाही गांव निवासी अहमद रजा पर वाल्टरगंज थाने में कई आरोप लगाए थे। उसने अहमद पर चाकू की नोंक पर रेप करने, जबरदस्ती नमाज पढ़ाने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाकर 29 मार्च 2025 को केस दर्ज कराया था। इस केस को दर्ज कराने में भी हिंदूवादी संगठन की बड़ी भूमिका थी। प्रियंका अपने पति से अलग होने के बाद अहमद रजा के साथ लिव-इन में रह रही थी। केस दर्ज होने के बाद अहमद को करीब ढाई महीने तक जेल में रहना पड़ा था। प्रियंका ने अहमद से करीब 5 लाख रुपए लिए थे। अहमद के बाद उसने अपना दूसरा शिकार उसी डॉक्टर को बनाया, जिसके यहां वह किराए के कमरे में रहती थी। उससे भी उसने फोटो और वीडियो का डर दिखाकर 4 लाख रुपए वसूले थे। बता दें कि वाल्टरगंज थाने में तैनात 56 साल के थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव सरकारी आवास में मिला था। जांच में प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश के नाम सामने आए थे। पुलिस ने 6 अगस्त रविवार को इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।