BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के मनवरिया दीवान में गंदगी और जलभराव:विद्यालय और सचिवालय के सामने...

श्रावस्ती के मनवरिया दीवान में गंदगी और जलभराव:विद्यालय और सचिवालय के सामने कीचड़, बच्चों-ग्रामीणों को हो रही परेशानी

0
0

श्रावस्ती की ग्राम पंचायत मनवरिया दीवान में विद्यालय और सचिवालय के सामने गंदगी और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के बाद परिसर के आसपास पानी जमा होने से कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां साफ-सफाई और पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इस वजह से यह समस्या बनी हुई है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी गंदगी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है। सचिवालय के सामने पानी भरा होने से ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से पानी निकासी की व्यवस्था करने, जलभराव हटाने और नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं।