BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रोहिन बैराज में खुलेआम हो रहा मछलियों का शिकार:दिनदहाड़े जाल लगाकर पकड़ी...

रोहिन बैराज में खुलेआम हो रहा मछलियों का शिकार:दिनदहाड़े जाल लगाकर पकड़ी जा रही मछलियां, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

0
1

महराजगंज में रतनपुर क्षेत्र के रोहिन बैराज में इन दिनों खुलेआम मछलियों का शिकार किया जा रहा है। ग्रामीण जाल लगाकर बड़ी संख्या में मछलियां पकड़ रहे हैं। यह सब दिनदहाड़े हो रहा है और मछली पकड़ने वालों को कोई रोकने वाला नहीं है। बैराज के जलाशय में कई जगहों पर जाल लगाए जा रहे हैं। घंटों तक लोग जाल लगाकर मछलियां फंसाते हैं और फिर उन्हें निकालकर स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। इससे बैराज की सुरक्षा व्यवस्था और जलीय जीवों के बचाव पर सवाल उठ रहे हैं। रोहिन बैराज में मछली पकड़ने का यह सिलसिला नया नहीं है। लंबे समय से कुछ लोग समूह बनाकर यहां शिकार करते आ रहे हैं। यह जलाशय जलीय जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण इलाका है। लगातार शिकार से मछलियों की संख्या कम होने और जलीय पर्यावरण पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों रामविलास यादव, राजेश तिवारी, सोनू साहू, संजू जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, संजय कुमार बंसल और रवि ने बताया कि अगर यह शिकार ऐसे ही जारी रहा, तो आने वाले समय में बैराज में मछलियां तेजी से घट सकती हैं। छोटे आकार की मछलियों और प्रजनन काल में शिकार होने से मछलियों की नई पीढ़ी पर भी असर पड़ेगा, जिससे जलीय संतुलन बिगड़ सकता है। इस मामले में नौतनवा के उप जिलाधिकारी कुणाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।