BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश घाघरा नदी का जलस्तर घटा:महसी में 50 परिवारों को राहत सामग्री बांटी...

घाघरा नदी का जलस्तर घटा:महसी में 50 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई, नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

0
6


महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घटने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिली है। नदी के किनारे बसे कई गांव अभी भी पानी से घिरे हैं, लेकिन जलस्तर में कमी आने से स्थिति में सुधार हो रहा है। मंगलवार की तुलना में नदी में छोड़े गए पानी की मात्रा 3,59,939 क्यूसेक से घटकर 3,37,640 क्यूसेक रह गई है। घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 सेंटीमीटर कम होकर अब 106.54 मीटर पर आ गया है। हालांकि, यह अभी भी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पानी का डिस्चार्ज कम होने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा टल रहा है। पूरे प्रसाद सिंह, पंच पुरवा, जोड़े पुरवा, महंतपुरवा, जानकी नगर, गलकारा और अहिरन पुरवा गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावें और मोटर बोट लगातार चल रही हैं। राजस्व निरीक्षकों द्वारा प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर राहत सामग्री बांटी जा रही है। तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर 50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट बांटी गई। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।