श्रावस्ती में शनिवार को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने सिरसिया स्थित हाजी दद्दन खान के घर पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता कार्यक्रम से पहले भिनगा में शौकत अली के काफिले को पुलिस ने रोक दिया था। वहीं रविवार 12:00 बजे जानकारी मिली कि बिना अनुमति जुलूस निकलने पर 7 अज्ञात समेत 50-60 पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस निकालने, कई वाहनों के काफिले के साथ नारेबाजी करने और भीड़ जुटाने के मामले में कार्रवाई की गई है। इस संबंध में हाजी दद्दन खान और AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा करीब 50 से 60 अज्ञात लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात की पहचान की जा रही है। राजनीतिक समीकरणों की चर्चाएं बढ़ गई हाजी दद्दन खान लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह पहले बसपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। बसपा से निकाले जाने के बाद अब उनका AIMIM में शामिल होना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद भिनगा विधानसभा क्षेत्र में AIMIM की सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चाएं बढ़ गई हैं। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान जुटी भीड़ और काफिले पर हुई पुलिस कार्रवाई ने इस राजनीतिक घटनाक्रम को और सुर्खियों में ला दिया है।
श्रावस्ती में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस कार्रवाई:AIMIM में शामिल हुए दद्दन खान, 7 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर केस