महाराजगंज जिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इस अभियान से जुड़े संतों और कार्यकर्ताओं ने सिसवा के बाद पूरे जिले में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गौ संरक्षण के लिए ग्राम स्तर पर समितियां बनाने पर भी बात हुई। इस अभियान को व्यापार मंडल समेत कई संगठनों का साथ मिला है। पुष्कर से आए संत गोपाल जी महाराज और संत स्नेहा जी ने जिले का दौरा किया। उन्होंने अभियान को हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत तक पहुंचाने पर जोर दिया। ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार और उनकी टीम ने कई संगठनों के साथ मिलकर अभियान का समर्थन किया। नौतनवा तहसील के गायत्री मंदिर और कई ग्राम पंचायतों में भी गौ प्रेमियों से संपर्क किया गया। उन्हें अभियान के मकसद समझाए गए। नौतनवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ अभियान का समर्थन किया। उन्होंने हर न्याय पंचायत तक पहुंचने का भरोसा दिया। तहसील प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें राधेश्याम सिंह ने कहा कि नौतनवा तहसील में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। संतों ने बताया कि यह अभियान वृंदावन के संतों से शुरू हुआ था। अब यह देशभर के संतों और गौ प्रेमियों के समर्थन से जन आंदोलन बन रहा है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले और दूसरे चरण में हुए जन जागरण का असर दिख रहा है। कई राज्यों में गौ संरक्षण से जुड़े फैसले लिए गए हैं। अभियान के तीसरे चरण में गांव स्तर पर समितियां बनेंगी। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर कराए जाएंगे। 17 दिसंबर को प्रदेश की राजधानी में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसमें पूरे प्रदेश के गौ प्रेमियों के साथ महाराजगंज से भी हजारों लोग पहुंचेंगे। ये लोग सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें देशभर में गौ हत्या पर रोक लगाने का कानून बनाने की मांग होगी। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने जैसी कई मांगें भी रखी जाएंगी। इस मौके पर जिला प्रभारी योगेश जायसवाल, जनमय, अभिमन्यु शर्मा और निर्मल शर्मा मौजूद थे। इनके साथ बड़ी संख्या में गौ भक्त भी शामिल हुए।
अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक डूबा:बहराइच के...
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बहिरपुरवा गांव में रविवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक एक अंतिम...







































