महाराजगंज जिले के सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत भिसवा में एक इंडिया मार्का हैंडपंप कूड़ाघर बन गया है। यह हैंडपंप शिकारपुर चौराहे पर महेंद्र कुमार की चाय की दुकान के पास काफी समय से खराब पड़ा है। लोग इस खराब हैंडपंप का इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए कर रहे हैं। एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन और ‘हर घर स्वच्छ जल’ जैसी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ यह हैंडपंप बदहाल स्थिति में है। स्थानीय लोगों ने इस इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है। भिसवा के पूर्व प्रधान एडवोकेट नूर आलम ने भी विभाग को कई बार पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस हैंडपंप के ठीक हो जाने से शिकारपुर चौराहे से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को शुद्ध पानी मिल पाएगा और उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
तेंदुए के हमले में घायल मासूम की मौत:एक सप्ताह से लखनऊ...
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के खटकन पुरवा जुड़ा गांव में तेंदुए के हमले में घायल तीन साल की लाडो की लखनऊ में इलाज...








































