ब्रिजमनगंज ब्लॉक में इनायतनगर से मिलिट्री कैंप तक जाने वाली सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस खराब सड़क के कारण लोगों का चलना काफी मुश्किल हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। राहगीर दिनेश सोनकर, रंजीत और बेलाल महबूब ने सड़क की खराब हालत पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए। यह सड़क इनायतनगर से मस्जिदिया गांव, बदलबाग चौराहा, गुलराजपुर चौराहा, लेहरा स्टेशन और लेहरा मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है। इन सभी जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को हर दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है।
बृजमनगंज में 20 हजार से ज्यादा FD पर रोक:वरिष्ठ डाक अधीक्षक...
महराजगंज के बृजमनगंज में उप डाकघर के अभिकर्ताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। उप डाकघर के SPM ने अभिकर्ताओं को 20,000...





































