BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर:नेशनल हाईवे-730 पर हुआ...

श्रावस्ती में छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, युवक गंभीर:नेशनल हाईवे-730 पर हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर

0
1

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर एक हादसा हो गया। प्लेटिनम होटल के पास सड़क पर अचानक एक छुट्टा मवेशी आ गया, जिससे एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक नेशनल हाईवे-730 से बाइक पर जा रहा था। प्लेटिनम होटल के पास सड़क पर घूम रहा एक छुट्टा मवेशी अचानक बाइक के सामने आ गया। बाइक सवार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बाइक मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत एक निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।