BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ गैसड़ी थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित:विद्यालय आचार्याओं ने बांधी राखी, पुलिसकर्मियों को...

गैसड़ी थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित:विद्यालय आचार्याओं ने बांधी राखी, पुलिसकर्मियों को सुरक्षा का वचन लिया

0
2


बलरामपुर में रविवार शाम गैसड़ी थाने में एकल विद्यालय अभियान की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकल विद्यालय की आचार्याओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। आचार्याओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनसे समाज और महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर संच समिति अध्यक्ष अजय कुमार सैनी, माता प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस वर्मा सहित आचार्या सुधा, सालनी और संगीता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here