BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ रामफल कॉलेज में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक:संतुलित खानपान, व्यायाम...

रामफल कॉलेज में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक:संतुलित खानपान, व्यायाम से मधुमेह व बीमारियों से बचाव पर दिया जोर

0
8


हरैया सतघरवा (महाराजगंज तराई) स्थित रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को विभिन्न बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, योग और खेलकूद के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधक एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता अंबिकेश्वर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मोटापा मधुमेह सहित कई बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को अभी से अपने वजन को नियंत्रित रखने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने बाजार में मिलने वाले अधिक तले-भुने और चिकनाईयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी। मिश्रा ने भोजन में रोटी या चावल के साथ पर्याप्त मात्रा में सलाद, सब्जी, दाल और अन्य प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने पर जोर दिया। इसके साथ ही नियमित रूप से खेलकूद, योग और व्यायाम को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताया। प्रबंधक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों से उनका शुगर स्तर अधिक रहता था, लेकिन वजन नियंत्रित करने और खानपान में बदलाव से उन्होंने अपने स्वास्थ्य में सुधार किया। उन्होंने विद्यालय के मधुमेह से पीड़ित कर्मचारियों को भी खानपान में आवश्यक बदलाव करने तथा नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी विद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक माह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here