BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home देश श्रावस्ती के आशुतोष कुमार को गौरव सम्मान मिला:उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए...

श्रावस्ती के आशुतोष कुमार को गौरव सम्मान मिला:उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए वाराणसी में सम्मानित

0
2
श्रावस्ती के आशुतोष कुमार को गौरव सम्मान मिला:उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए वाराणसी में सम्मानित

श्रावस्ती मे शिक्षक दिवस के मौके पर वाराणसी में आयोजित ‘गौरव पर्व’ कार्यक्रम में श्रावस्ती के राज्य पुरस्कृत शिक्षक आशुतोष कुमार को सम्मानित किया गया। रविवार को 3:00 बजे शिक्षक ने बताया कि उन्हें यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए दिया गया है। इस सम्मान से जिले के शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है। यह कार्यक्रम 5 सितंबर को सनातन धर्म इंटर कॉलेज, वाराणसी में आयोजित हुआ था। इसे पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाने के लिए आयोजित किया था। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। आशुतोष कुमार विकासखंड हरिहरपुररानी के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें बेसिक शिक्षा विभाग में उनके शानदार शैक्षणिक कार्य, नए प्रयोगों और शिक्षा के क्षेत्र में खास योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। इससे पहले भी वे अपने बेहतर शैक्षणिक कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षक समाज और देश का भविष्य बनाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष बीएन खरे, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य हरेंद्र राय और पूर्व शिक्षक विधायक उत्तर प्रदेश चैत नारायण सिंह समेत शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here