श्रावस्ती के इकौना कस्बे में कान्हा जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भिंगा रोड पर भगवान कृष्ण के जन्म के छठे दिन छठी का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले के सभी लोग शामिल हुए। इस अवसर पर छोटे बच्चे, नौजवान युवक और बुजुर्गों ने मिलकर कान्हा जी की छठी मनाई। सभी लोग बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ नाचते-गाते नजर आए। बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं के साथ एक-एक करके नृत्य प्रस्तुत किए। इस आयोजन से कान्हा जी के प्रति लोगों का प्रेम और भगवान में उनकी आस्था साफ दिखाई दी।



























