बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड में बाढ़ का पानी प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुरवा परिसर में घुस गया है। इससे स्कूल में पढ़ाई रुक गई है। पानी भरने के कारण कक्षाओं का संचालन संभव नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। अब उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर और प्राथमिक विद्यालय अखनपुर का संचालन प्राथमिक विद्यालय सतहा के पुरवा में किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों को नए स्थल पर समय से उपस्थित होकर पढ़ाई सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और उनकी पढ़ाई बाधित न हो, इसे ध्यान में रखकर लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बरसात में बाढ़ का पानी स्कूल परिसर तक पहुंच जाता है, जिससे बच्चों को परेशानी होती है। अभिभावकों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन...
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के तत्वावधान में जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कुश्ती प्रतियोगिता का रंगारंग...








































