BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के मुकुंदपुर में युवक ने फांसी लगाई:बकरी चरा रहे लोगों ने...

बस्ती के मुकुंदपुर में युवक ने फांसी लगाई:बकरी चरा रहे लोगों ने रस्सी काटकर बचाई जान, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

0
0

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुई। युवक का नाम बब्बू निषाद (पुत्र राम कृपाल) है। गांव के कुछ लोग अपनी बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बब्बू को गांव के पास एक बेर के पेड़ से लटका देखा। लोगों ने तुरंत रस्सी काटकर बब्बू को नीचे उतारा और उसकी जान बचाई। फांसी लगाने के कारण बब्बू की हालत बिगड़ गई थी। उसे तुरंत अवधेश नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या के दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। बब्बू का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक द्वारा फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में अभी तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।