बस्ती जिले के दुबौलिया कस्बे में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगा। इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाजार में काफी भीड़ थी, जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने मुख्य बाजार क्षेत्र में घूमकर हालात पर नजर रखी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों और दुकानदारों से बात की। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। दुबौलिया में हर गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें दूर-दराज के गांवों से सैकड़ों लोग खरीदारी करने आते हैं। भीड़ ज्यादा होने के कारण अक्सर अव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां आती हैं। पुलिस की इस सक्रियता से व्यापारियों और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की तारीफ की है।
Home उत्तर प्रदेश दुबौलिया साप्ताहिक बाजार में पुलिस की पैदल गश्त:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,...
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन...
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के तत्वावधान में जबलपुर स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कुश्ती प्रतियोगिता का रंगारंग...








































