BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के जमुनहा-सिरसिया में जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्राएं निकलीं:डीजे और झांकियों के...

श्रावस्ती के जमुनहा-सिरसिया में जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्राएं निकलीं:डीजे और झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का रात्रि मे किया विसर्जन

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा और सिरसिया इलाकों में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का समापन भव्य शोभायात्राओं के साथ हुआ। शाम 6:00 बजे से डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। बृहस्पतिवार रात्रि 9:00 बजे दोनों जगहों का विसर्जन संपन्न हुआ, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। सिरसिया इलाके के लक्ष्मणपुर बाजार और अमरहवा से शोभायात्राएं निकाली गईं। कृष्ण नगर और आदर्श नगर से भी आकर्षक झांकियां इनमें शामिल हुईं। बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर लोगों का ध्यान खींचा। नंदी बाबा की रथ यात्रा भी निकाली गई। श्रद्धालु करीब चार किलोमीटर दूर छोटी राप्ती नदी पहुंचे और रात्रि करीब 9 बजे प्रतिमाओं व पूजा सामग्री का विसर्जन किया।
जमुनहा इलाके के मल्हीपुर सरयू नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में चल रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद श्रीकृष्ण की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर जंगलदास कुट्टी पहुंचे। यहां प्रतिमाओं और पूजा सामग्री का रात्रि 9:00 बजे के बाद विसर्जन किया गया। शोभायात्राओं के दौरान पुलिस सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रही। जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और लगातार निगरानी की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।