श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड के लक्ष्मणपुर बाजार में गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व का समापन हो गया। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई और रात में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शाम 6 बजे डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चले। पूरा इलाका भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। लक्ष्मणपुर बाजार और अमरोहा से शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें कृष्णा नगर और आदर्श नगर से भी झांकियां शामिल हुईं। बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नंदी बाबा की रथ यात्रा भी निकाली गई। बृहस्पतिवार रात 9 बजे प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा और लगातार निगरानी की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर में जन्माष्टमी शोभायात्रा, डीजे-झांकियों संग विसर्जन:श्रद्धालु कई किमी पैदल...
फरेंदा में ई-रिक्शा का चार्जर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, बैटरी...
महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंथ गांव में दरवाजे पर खड़े एक ई-रिक्शा का चार्जर चोरी हो गया है। चोरी की यह...





































