BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में डेंगू मरीजों की संख्या 10 पहुंची:हैदराबाद से लौटे युवक में...

महराजगंज में डेंगू मरीजों की संख्या 10 पहुंची:हैदराबाद से लौटे युवक में भी पुष्टि, सीएचसी पर 4-4 बेड के डेंगू वार्ड अपडेट के निर्देश

0
2

महराजगंज में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद से लौटे सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस साल जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक सामने आए सभी मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव अभियान तेज कर दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र का युवक हैदराबाद में रहता था। वहीं उसे बुखार आया। दवा लेने के बाद भी बुखार कम नहीं हुआ तो वह घर लौट आया। इसके बाद पैथोलॉजी जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। मरीज का इलाज कराया गया और अब उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों को करेंगे जागरूक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने सभी सीएचसी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए सुरक्षित वार्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। 2025 में सबसे ज्यादा 65 मरीज मिले थे जिले में पिछले सात साल में डेंगू के मरीजों की संख्या इस तरह रही है— 2020: 2 मरीज, मौत 0 2021: 34 मरीज, मौत 0 2022: 45 मरीज, मौत 0 2023: 58 मरीज, मौत 0 2024: 34 मरीज, मौत 0 2025: 65 मरीज, मौत 0 2026: 10 मरीज, मौत 0 आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में डेंगू के सबसे ज्यादा 65 मरीज सामने आए थे। इस साल अभी तक 10 मरीजों की पुष्टि हुई है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। गंभीर बुखार वाले मरीजों की होगी डेंगू जांच सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुखार से गंभीर मरीजों की डेंगू जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी रोजाना निगरानी की जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए चार-चार बेड के डेंगू वार्ड को भी अपडेट रखने के लिए कहा गया है।