BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: चंदौली में डेढ़ घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की...

UP: चंदौली में डेढ़ घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, राहगीरों से लेकर दुकानदारों तक की बढ़ी परेशानी

0
0




UP: चंदौली नगर में गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे तक हुई जमकर बारिश ने नगर पालिका की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद परमार कटरा और वेस्टर्न बाजार समेत कई इलाकों में नालियां उफना गईं और उनका पानी सड़कों पर बहने लगा। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के दौरान परमार कटरा और वेस्टर्न बाजार में जलभराव की स्थिति सबसे अधिक दिखाई दी। नालियों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया। इससे लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ा। दुकानों के सामने पानी जमा होने से दुकानदार भी परेशान रहे। कई जगह सड़क और नाली का अंतर तक नजर नहीं आया, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी से गुजरना पड़ा।

Also Read: UP: गंगा का रौद्र रूप! 84 घाट जलमग्न, मणिकर्णिका में छत पर अंतिम संस्कार

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर साल नगर में जलभराव की समस्या सामने आती है। इसके बावजूद नालियों की नियमित सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की सफाई कराने के साथ ही जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। वहीं, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई है। जल्द ही संबंधित स्थानों पर जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.