श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के उम्मेदपुरवा गांव में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और कीचड़ की समस्या अब खत्म हो गई है। दैनिक भास्कर की खबर का असर हुआ है, जिसके बाद गांव में RCC सड़क का निर्माण करा दिया गया है। ग्रामीण लंबे समय से इस रास्ते पर पानी भरने और कीचड़ से परेशान थे, जिससे उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। अब सड़क बनने से यह रास्ता आने-जाने के लिए आसान हो गया है। स्थानीय निवासी मुन्ना, अहमद अली, सलामत, नफीस और अफजल ने इस समस्या के हल होने पर प्रशासन के साथ-साथ दैनिक भास्कर का भी धन्यवाद दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दैनिक भास्कर की खबर से उनकी परेशानी सामने आई और अब सड़क बनने से उन्हें बहुत राहत मिली है।
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में...
गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़कुईया गांव के पास एनएच-27 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक...






































