श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के महरू मूर्तियां स्थित जमुनही गांव में नालियों की सफाई न होने और रास्ते पर कीचड़ जमा होने की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में खबर छपी थी। इस खबर का असर अब देखने को मिला है। ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से उठाने के बाद कीचड़ से भरे रास्ते को अब सीसी रोड में बदल दिया गया है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी राहत मिली है। लंबे समय से कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर लोगों को अब इस परेशानी से छुटकारा मिल गया है। गांव वालों ने सड़क बनने पर खुशी जताई और समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कत काफी हद तक कम हो गई है। इसके साथ ही कीचड़ और पानी भरने से बढ़ने वाले मच्छरों और बीमारियों का खतरा भी अब कम होने की उम्मीद है।
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में...
गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़कुईया गांव के पास एनएच-27 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक...






































