Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नयकापार में रनिंग इवेंट के लिए बच्चों ने अभ्यास किया:कप्तानगंज के शिव...

नयकापार में रनिंग इवेंट के लिए बच्चों ने अभ्यास किया:कप्तानगंज के शिव मंदिर परिसर में हुई प्रैक्टिस; विजेताओं को 1,100, 750 और 500 रुपए के साथ स्पोर्ट्स शूज मिलेंगे

0
5

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के नयकापार में होने वाले रनिंग इवेंट से पहले आयोजकों ने अभ्यास कराया। शिव मंदिर परिसर में सुबह हुए अभ्यास में अलग-अलग गांवों और इलाकों से आए बच्चों ने दौड़ लगाई। आयोजकों ने बताया कि इवेंट का मकसद ग्रामीण बच्चों और युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करना है। उन्हें शिक्षा, समानता, मेहनत और देशसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि स्वस्थ और जागरूक युवा गांव के विकास की नींव हैं। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 1,100 रुपए, दूसरा 750 रुपए और तीसरा 500 रुपए रखा गया है। विजेताओं को स्पोर्ट्स शूज भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने बच्चों और युवाओं से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here