Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में पार्कों के विकास को मिलेगी रफ्तार:नगरपालिका में पार्क निर्माण के...

सिसवा में पार्कों के विकास को मिलेगी रफ्तार:नगरपालिका में पार्क निर्माण के लिए शासन ने प्रस्तावित किए ढाई करोड़ रुपए, सात दिन में मांगी डीपीआर

0
13

सिसवा नगर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। प्रदेश सरकार की पार्कों का निर्माण एवं विकास (उपवन) योजना के तहत सिसवा नगरपालिका में पार्कों के निर्माण एवं विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव किया गया है। शासन के इस कदम से नगर में पार्कों के विकास और नए हरित स्थलों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-8 के अनुसचिव पारस नाथ ने 4 नवंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी महराजगंज को प्रस्तावित धनराशि के सापेक्ष आवश्यक आगणन एवं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें नगर पालिका परिषद सिसवा के लिए 250 लाख रुपये यानी 2.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
शासन ने स्पष्ट किया है कि धनराशि की स्वीकृति एवं अवमुक्ति के लिए निर्विवादित भूमि के अभिलेख, खसरा-खतौनी, भू-राजस्व मानचित्र, जिलास्तरीय वृक्षारोपण समिति की संस्तुति, गूगल मैप आधारित साइट मैप और डिजाइन सहित कार्यों का विस्तृत लागत विवरण प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए संबंधित निकाय को सात दिनों के भीतर डीपीआर की मूल प्रति शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि शासन की यह पहल सिसवा के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। पार्कों के निर्माण और विकास से नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण मिलेगा। नगरपालिका की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि शासन से धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्यों को गति दी जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here