निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोला में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इंदल भारती के रूप में हुई है। उनका शव घर के बरामदे में सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से लटका हुआ था। सुबह जब उनकी पत्नी सुनीता कमरे से बाहर निकलीं, तो पति को इस हालत में देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि इंदल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। रात में किन हालात में यह घटना हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। मृतक इंदल के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और चार बच्चे हैं। इनमें 20 वर्षीय सर्वेश, 18 वर्षीय आरती, 16 वर्षीय आकृति और 13 वर्षीय देवराज शामिल हैं। सर्वेश काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का बुरा हाल है। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी।
मुंडेरवा में उपभोक्ताओं को हजारों के बढ़े बिजली बिल भेजे:आक्रोशित विकास...
मुंडेरवा में बिजली उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों में काफी नाराजगी है।...
ईरानी एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट, तुर्की, इराक और जॉर्जिया ने...
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा ईरानी विमानन कंपनियों पर लगाए गए नए और कड़े प्रतिबंधों के बाद पश्चिम एशिया और यूरेशियाई क्षेत्र में ईरान की...















































