उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की देवरनिया शाखा में काम कर रहे एक संविदा कर्मी पर अपने नाबालिग बेटे से बैंक में काम करवाने का आरोप लगा है। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बलिदानपुरवा निवासी बाबूराम यादव ने इस मामले में पहले तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, डीएम और बैंक अधिकारियों को शिकायत देकर जांच और कार्रवाई मांगी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह संविदा कर्मी खुद बैंक नहीं जाता है, बल्कि अपने नाबालिग बेटे को काम के लिए भेजता है। आरोप है कि नाबालिग बैंक आने वाले ग्रामीणों से पैसे मांगता है। शिकायतकर्ता ने सच्चाई जानने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है। वहीं, शाखा प्रबंधक देवनाथ मंडल ने बताया कि वह व्यक्ति ठेका कंपनी फूड टाइगर के जरिए सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहा है। उन्हें नाबालिग बेटे से काम करवाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर शिकायत सही पाए जाने पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी।
चंदौली: स्थायी मंडी और वेंडिंग जोन की मांग को लेकर फल-सब्जी...
चंदौली: फल-सब्जी व्यवसायियों की ओर से स्थायी मंडी, वेंडिंग जोन और कच्चे माल को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर चल रहा...
ईरानी एयरलाइंस की उड़ानों पर संकट, तुर्की, इराक और जॉर्जिया ने...
नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा ईरानी विमानन कंपनियों पर लगाए गए नए और कड़े प्रतिबंधों के बाद पश्चिम एशिया और यूरेशियाई क्षेत्र में ईरान की...















































