BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश गंगा में डूबा युवक लापता, मुर्गा पार्टी में साथ गए नौ साथी...

गंगा में डूबा युवक लापता, मुर्गा पार्टी में साथ गए नौ साथी हिरासत में

0
0

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने शनिवार शाम गंगा नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे 22 वर्षीय युवक अजय कुमार मांझी का रविवार देर शाम तक पता नहीं चल सका। युवक की बरामदगी न होने से परिवार में मातम पसरा है। वहीं पुलिस ने उसके साथ गए नौ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिश्रपुर गांव निवासी राकेश मांझी ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार शनिवार शाम करीब छह बजे सात साथियों के साथ गंगा घाट की ओर गया था। उसने परिजन से नाव पर मुर्गा पार्टी में शामिल होने की बात कही थी। देर रात पार्टी में शामिल अन्य युवक घर लौट आए, लेकिन अजय वापस नहीं आया। परिजन ने जब साथ गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान अजय गंगा में डूब गया। रविवार सुबह से ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने गंगा में युवक की तलाश शुरू की। परिजन भी घाट पर डटे रहे। शाम करीब छह बजे तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिली, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया। पुलिस ने सोमवार को फिर से तलाशी अभियान चलाने की बात कही है। इधर, अजय के पिता और भाई सूरज मांझी ने आरोप लगाया कि साथ गए युवकों ने उसे जानबूझकर गंगा की तेज धारा में फेंक दिया। पुलिस ने सभी नौ युवकों को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके परिजन भी थाने के आसपास मौजूद रहे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here