BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश अंकित बालियान एनकाउंटर पर बोलीं पत्नी सीमा, ‘दो अपराधी मारे गए, पर...

अंकित बालियान एनकाउंटर पर बोलीं पत्नी सीमा, ‘दो अपराधी मारे गए, पर पूरा न्याय मिलना बाकी’

0
1

शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश के शामली में सदर कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार तड़के हुए एनकाउंटर में दो संदिग्ध आरोपियों – सुमित और मोहित – को पुलिस ने मार गिराया। इस एनकाउंटर के बाद मृतक सिंगर अंकित बालियान के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है।पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में घेराबंदी की थी, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई और जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी ढेर हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं। मृतक सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा, “यह अच्छी बात है कि दो मारे गए, लेकिन कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। इसलिए, मैं चाहूंगी कि उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हमें पूरी संतुष्टि तो नहीं मिल पाएगी, लेकिन कम से कम न्याय तो होगा।” उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियों को मामले की तह तक जाना चाहिए और जो-जो लोग इस वारदात में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से अभी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि अभी सिर्फ दो ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बाकी लोगों के खिलाफ भी सख्त एक्शन होना चाहिए, तभी पूरी तरह से संतुष्टि मिलेगी। वहीं, अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह ने भी एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हमें खबर मिली कि दो अपराधी मारे गए हैं। आधा न्याय हुआ है। चाहे दो हों या चार, उन सभी को मार दिया जाना चाहिए। तभी पूरा न्याय होगा। अब हमें लगता है कि जल्द ही बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।”गौरतलब है कि हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों ने पहले ही सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी। अब दो आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद परिजनों में न्याय की उम्मीद बढ़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here