बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में कुआनो नदी से एक युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। 23 साल के अमित यादव ने मंगलवार रात गटरा पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। पीएसी की फ्लड टीम और फायर सर्विस के जवान बुधवार सुबह से ही उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, श्यामानंद यादव के बेटे अमित मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी बाइक गटरा पुल पर खड़ी मिली। पुल के पास रेलवे लाइन पर ड्यूटी कर रहे ट्रैकमैन अजीत कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे नदी में कुछ गिरने की आवाज आई थी। अंधेरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह करीब सात बजे गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान भी वहां पहुंचे। इसके बाद 30वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड टीम और फायर सर्विस ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। करीब 19 घंटे तक चले अभियान के बाद गुरुवार सुबह करीब नौ बजे बलुआ समय माता मंदिर के पास कुआनो नदी में अमित का शव मिला। इस दौरान गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान और टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा थे। अधिकारियों ने भी तलाश अभियान का जायजा लिया।
नटवा आंगनबाड़ी में बच्चों को सिखाया शिक्षा का महत्व:पोषण माह के...
पोषण माह के तहत नटवा के आंगनबाड़ी केंद्र 14 में बच्चों को पोषण और शिक्षा का महत्व खेल-खेल में समझाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...

























