BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर...

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर परेशान

बहराइच के मिहींपुरवा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क खराब हो गई है। लालपुर चंदा झार के मजरा जनकपुर को जोड़ने वाली यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय ग्रामीण अरविंद मौर्या, बसंत कुमार चौहान और शंभू चौहान ने बताया कि सड़क के गड्ढों के कारण लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों की बसों और राहगीरों को इससे काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन ठीक हो सके।

संबंधित खबरें